फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सपा शिक्षक सभा गंगापार इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा गंगापार इकाई कार्यकारिणी का गठन रविवार को पार्टी कार्यालय में हुआ। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 17 सचिव व सदस्यों के नाम की घोषणा जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने की। सभी पदाधिकारियों का एमएलसी व शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक शिक्षक और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई। आगामी चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके पूर्व शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने महासचिव का पद तेज बहादुर भारतीय व कोषाध्यक्ष अरविंद यादव को बनाया।
उपाध्यक्ष पद ज्वाला सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश बिन्द, गुरुचरण दास, अमरेंद्र सिंह व डीआर सिंह पटेल को सौंपा गया। जिला सचिव पद फैजान आलम, संतोष यादव, राम कुमार वर्मा, राकेश यादव, पंकज साहू, लक्ष्मी शंकर यादव, श्याम लाल यादव, सर्वजीत पटेल, महेंद्र कुमार राव, सुरेंद्र यादव, संतोष यादव, अमर बहादुर गौतम, पवन कुमार, इंद्रेश कुमार भारतीय, धर्मेंद्र सिंह, तीरथ राज यादव, महेंद्र यादव को मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा सदस्य के रूप में रमेश तिवारी, दिनेश कुमार पटेल, अजय कुमार पटेल, दिनेश यादव, मिथिलेश यादव चुने गए। सोरांव में प्रशांत कुमार, फाफामऊ में हरींद्र सिंह, प्रतापपुर में राम बहादुर भारतीय, हंडिया में जेपी यादव एवं फूलपुर में राम सूरत पटेल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह पटेल, उदय राज यादव, अभयेंद्र भारतीय, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें