सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार को प्रतापपुर के सराय हरीराम गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बीमारी के चलते दिवंगत हुए समाजसेवी बीडी गौड के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने पैतृक गांव मोहिउद्दीनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गांव निवासी अमन नामक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर भीम यादव, रंगीला यादव, रमेश पाल, नन्हे विश्वकर्मा, भोलानाथ भारती, सुभाष चंद्र पाल आदि रहे।