पकरी सेवार स्थित गोशाला में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, गोवंश को बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। पशुपालक दिलीप कुमार गुप्ता ने घर से कुछ दूरी पर गोशाला बनाए थे। गोशाले में ही एक दर्जन से अधिक गोवंशों को रखा है। सोमवार रात शाॅर्ट सर्किट से गोशाला में आग लग गई। इस दौरान किसी तरह मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया।