फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टॉपर मधुलिका को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Mon, 29 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान सिविल जज परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान पाने वाली मधुलिका यादव को रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रतापपुर क्षेत्र के पूरेरघई गांव स्थित घर पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मधुलिका को अंगवस्त्रम भेंट किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सिविल जज चंद्रशेखर यादव की पुत्री मधुलिका यादव की सफलता पर परिजन खुश हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मधुलिका की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। प्रदेश सचिव संगीता सिंह पटेल ने मधुलिका को बधाई दी। इस मौके पर राम अवध पाल, दीनानाथ यादव, पिंटू यादव, अमित पटेल, हरिश्चंद्र यादव पप्पू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें