फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कलक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Sep 2023 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने शहर की पुरानी बस्तियों में टूटी सड़कों, शुद्ध पेयजल की किल्लत, लो वोल्टेज, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, नगरीय सीमा में शामिल नये इलाकों में अभी तक शहरी सुविधाओं की उपलब्धता न होने जैसी समस्याएं सपाइयों ने उठाई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान समाजवादी पार्टी जिंदाबाद एवं मुलायम सिंह यादव अमर रहे के नारे भी लगाए। यहां तमाम समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया।

विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने शहर की पुरानी बस्तियों में टूटी सड़कों, शुद्ध पेयजल की किल्लत, लो वोल्टेज, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, नगरीय सीमा में शामिल नये इलाकों में अभी तक शहरी सुविधाओं की उपलब्धता न होने जैसी समस्याएं सपाइयों ने उठाई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछले माह नौ अगस्त से लगातार शहर की तीनों विधानसभाओं में जन पंचायतें आयोजित की गईं।

विज्ञापन

नैनी में बंद कारखानों को चालू कराने की मांग

इन पंचायतों में लोगों द्वारा तमाम समस्याएं उठाई। इन समस्याओं को ही ज्ञापन में शामिल किया गया। इस अवसर पर महानगर महासचिव रविंद्र यादव ने वहां ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ज्ञापन के माध्यम से बेगम बाजार की रेल ओवर ब्रिज जल्द शुरू करने, शहर पश्चिम विधानसभा में जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दुरुस्त करने, शहर दक्षिणी क्षेत्र के नैनी में वर्षों से बंद कई कारखानों को चालू कराने एवं उत्तरी विधानसभा के कई मोहल्लों में होने वाले जलभराव की समस्याओं को भी उठाया गया।

इस अवसर पर एमएलसी डा. मान सिंह यादव, प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, वजीर खां, बब्बन दुबे, हरि ओम साहू, अमरनाथ सिंह मौर्य, रविन्द्र यादव, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, संदीप यादव, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें