महक जायसवाल, टॉपर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी बोर्ड की 12वीं की में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा महक जायसवाल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट से बधाई दी है। उन्होंने कहा, महक का झोपड़ी से सर्वोच्च स्थान तक पहुंचने का संघर्ष अति सराहनीय है। प्रतिभा सम्मान के लिए उन्होंने महक जायसवाल को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित करने की बात कही है। सपा मुखिया से बधाई और प्रतिभा सम्मान करने पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र यादव और छात्रा के परिजनों ने खुशी जताई है। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी महक को बधाई दी है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित
प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा महक, नौवां स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी यादव एवं जनपद में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली खुशी तिवारी के साथ ही टॉप टेन सूची में शामिल छात्राओं को बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज प्रबंधन ने भी शनिवार को सम्मानित किया।विद्यालय के संस्थापक यज्ञ नारायण यादव, प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्या मनोरमा यादव के साथ ही शिक्षक रत्नेश यादव, रमेश कुमार यादव तथा विद्यालय के सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।