फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों के सपा नेताओं ने संभाली प्रचार की कमान

Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सपा झंडा
विज्ञापन
मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ सपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। पहले चार चरण का मतदान खत्म होने के बाद वहां के नेताओं ने यहां प्रचार की कमान संभाल ली है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पांच मई को प्रस्तावित रैलियों को सफल बनाने के लिए बैठकों और सभाओं का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन


पश्चिम के जिलों में मतदान हो चुका है। ऐसे में वहां के नेताओं ने यहां प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाल ली है। मुरादाबाद के एमएलसी परवेज अली, शाहजहांपुर के एमएलसी अमित यादव, बरैली के छात्रसंघ अध्यक्ष शिवप्रताप यादव, अमरोहा के शुजाउल हसन ने बृहस्पतिवार से यहां डेरा डाल दिया। स्थानीय नेताआें संग इनकी राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के आवास पर बैठक भी हुई। इसमें प्रचार की रणनीति के साथ अखिलेश यादव की रैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

अखिलेश यादव रविवार को फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में दो अलग-अलग सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं की ओर से इस सभा में बड़ी भीड जुटाने के दावे किए जा रहे हैं। बैठक में इसकी रणनीति बनी। साथ ही नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन


बैठक और प्रचार अभियान में दूसरे जिलों से आए नेताओं के अलावा रेवती रमण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम, विधायक उज्ज्वल रमण सिंह, योगेंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें