फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सपा नेता ने विवादित पोस्टर लगाकर केंद्रीय शिक्षा पर साधा निशाना, तेजी से हो रहा वायरल

Sat, 13 Jun 2026 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा कार्यालय के बाहर लगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रमुख  जिला महासिचव सद्दाम अंसारी कामरेड की ओर से लगवाया गया है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर छात्रसभा के महासचिव की ओर से लगवाया गया विवादित पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा कार्यालय के बाहर लगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रमुख जिला महासचिव सद्दाम अंसारी कामरेड की ओर से लगवाया गया है। इसमें भाजपा का वास्तविक शपथ ग्रहण के नाम से नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा गया है। प्रधान के फोटो लगे इस पोस्टर में लिखा गया है कि धर्मेंद्र प्रधान का यह वास्तविक शपथ ग्रहण है। इसी एजेंडे पर वह आगे बढ़ रहे हैं। जिसके कारण देश के युवाओं कौ बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और नीट पेपर लीक होने के कारण छात्र परेशान हैं। यह पोस्टर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेजी से लोग इसको शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें