जगतपुर फोटो। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद बाजार में गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत के लिए भूख हड़ताल पर ब
- फोटो : संगठन
मदारीपुर से मोहम्मदाबाद बाजार जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में बदल गया है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार ध्यान दिलाया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सपा नेता अवधेश नारायण यादव बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने मोहम्मदाबाद बाजार में पानी से भरे गड्ढे युक्त सड़क पर यह विरोध जताया। अवधेश नारायण यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान राहुल प्रियंका गांधी सेना के महासचिव कमर रिजवी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क के गड्ढे में बैठकर विरोध जताया। रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार में व्यवस्था नहीं है और अधिकारी बेमन हो गए हैं।
सुबह 10:00 बजे से चल रही भूख हड़ताल को तहसीलदार हंडिया विनय कुमार बरनवाल ने शाम 5:30 बजे भूख हड़ताल को समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन में गिट्टी गिरवाकर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। सूचना पर उतरांव पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।