फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : दुष्कर्म मामले में आरोपी को फंसाने की एसपी जालौन करें जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 19 Nov 2024 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच करते समय पुलिस अधीक्षक वकालतनामे पर विपक्षी के हस्ताक्षर की जांच कर रिपोर्ट अगली तारीख 12 दिसंबर को पेश करें। तब तक मुकदमे की कार्यवाही पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसपी को दुष्कर्म मामले में आरोपी को गलत तरीके से फंसाने की जांच करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की अदालत ने दिया। कोर्ट ने जिला न्यायाधीश जालौन को अदालत के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच का आदेश भी दिया।

कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच करते समय पुलिस अधीक्षक वकालतनामे पर विपक्षी के हस्ताक्षर की जांच कर रिपोर्ट अगली तारीख 12 दिसंबर को पेश करें। तब तक मुकदमे की कार्यवाही पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

अपीलार्थी उमा शंकर यादव पर दुष्कर्म व पाॅक्सो में मामला दर्ज किया गया था। याची ने इसे चुनौती देते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की। याची के वकील ने दलील दी कि पीड़िता वादी और गवाहों का पता नहीं चल पाया है और पते भी गलत मिले हैं। कोर्ट ने कहा यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें