फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सातवीं की छात्रा समेत तीन किशोरियां लापता, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 19 Nov 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 15 नवंबर से लापता है, उसी दिन से सौरभ और विनय का भी कुछ पता नहीं है। बेटी सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली सातवीं की छात्रा लापता हो गई। किशोरी की मां ने सौरभ और विनय पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा को तलाश रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 15 नवंबर से लापता है, उसी दिन से सौरभ और विनय का भी कुछ पता नहीं है। बेटी सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए हैं।

वहीं, कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। युवक कन्हैया पर उसे ले जाने को आरोप लगा है। पुलिस किशोरी की तलाश रही है। इसके अलावा एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी भी घर से लापता हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर से बेटी लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें