फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने विनोद चंद्र दुबे को बनाया महापौर प्रत्याशी

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनावों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने नगर निगम महापौर के पद के लिए विनोद चंद्र दुबे पर भरोसा जताते हुए उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। विनोद सपा से 2006 में भी मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें तीन हजार मतों से हार मिली थी। सपा ने इसी के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। घोषित उम्मीदवारों में नगर पंचायत अध्यक्ष झूंसी से आशा यादव, हंडिया से मोहम्मद अहमद अंसारी, फूलपुर से काजमीन जहां, लालगोपालगंज से मोहम्मद नुमान, मऊआइमा से फातिमा अंजुम, कोरांव से सुषमा देवी, शंकरगढ़ से छेदीलाल, सिरसा से श्याम कृष्ण सिंह का नाम शामिल है। नगर पंचायत के लिए घोषित प्रत्याशियों को पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने अधिकृत उम्मीदवारों को पत्र सौंपा।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से विनोद चंद्र दुबे के महापौर का प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनावी माहौल गर्मा गया है। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि सपा को पहले से ही पिछड़े विशेष तौर पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं का सपोर्ट मिलता रहा है। अब ब्राह्मण प्रत्याशी देने के बाद वोट बैंक में इजाफा ही होगा। विनोद चंद्र दुबे छात्र राजनीति से निकले हैं। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने खुद को वकीलों के नेता के रूप में स्थापित किया है। शहर में होने वाले सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। इविवि के छात्राें की समस्याओें को लेकर वह आज भी मंच पर पहुंच जाते हैं।

विनोद चंद्र दुबे इससे पूर्व भी 2006 में सपा से ही महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। कहते हैं, पिछले चुनाव में एक लाख मत पाकर मात्र तीन हजार वोट से चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में वह नगर की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करेंगे। सपा सरकार के हटने के बाद नगर की दुर्दशा को मुख्य मुद्दा बनाएंगे। कहा कि 2019 में प्रयाग में कुंभ मेले का आयोजन होना है। अगर मेयर बनते हैं तो प्रयाग की महिमा देश ही नहीं विदेशों में स्थापित करना उनका पहला लक्ष्य होगा।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कायस्थ वर्ग से कुमार नारायण, वैश्य समुदाय से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विनय कुशवाहा के साथ कुछ मुस्लिम नेताओं ने भी दावेदारी की थी। विनोद चंद्र दुबे का नाम तय होने के बाद सपा के सामने कायस्थ, वैश्य और मुस्लिमों की नाराजगी दूर करने की चुनौती जरूर सामने होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें