फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना के लिए मतपत्रों की छंटाई शुरू, एआई नहीं मैन्युअली होगी काउंटिंग

Sun, 20 Sep 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Allahabad High Court Bar Election News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के मतपत्रों की रविवार से छंटनी शुरू हो गई। इसके बाद मैनुअल पद्धति से मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पदवार मतपत्रों की छंटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतपत्रों की छंटाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के मतपत्रों की रविवार से छंटनी शुरू हो गई। इसके बाद मैनुअल पद्धति से मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पदवार मतपत्रों की छंटाई कराई जाएगी। इसके बाद मैनुअल पद्धति से लाइब्रेरी हॉल में कराई जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी पदों की मतगणना अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों अथवा उनकी ओर से नामित पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी।

विज्ञापन






263 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में है बंद

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए 17 सितंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों पर मैदान में उतरे 263 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद है।  11,728 मतदाताओं में से 10,050 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान करीब 86 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर 8, सचिव के लिए 14 प्रत्याशी हैं मैदान में

अध्यक्ष के पद पर आठ महासचिव के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें अध्यक्ष के लिए अनिल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सीपी उपाध्याय, डीपी सिंह, हरवंश सिंह, प्रभा शंकर मिश्रा, पीसी श्रीवास्तव और राधाकांत ओझा मैदान में थे, जबकि महासचिव के लिए अभिषेक तिवारी, आनंद मोहन पांडेय, ब्रजेंद्र कुमार पांडेय, डीके तिवारी, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र प्रसाद, नन्हे लाल त्रिपाठी, राजेश सिंह, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह और उदय शंकर तिवारी ने ताल ठोकी है। 

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 15, उपाध्यक्ष के लिए 50, महिला उपाध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। जबकि, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी पर 12, प्रेस के लिए दस और संयुक्त सचिव महिला के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में रहे। वहीं, कोषाध्यक्ष पर 11 व महिला कोषाध्यक्ष पर तीन उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में रहे। इसी तरह गवर्निंग काउंसिल पुरुष के दस पद के लिए 100 और गवर्निंग काउंसिल महिला के पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें