फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरांव हत्याकांड: एक को छोड़ हिरासत में लिए गए सभी आरोपी, जांच जारी

Tue, 07 Jan 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
soraon murder case - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

सोरांव में एक दिन पहले हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्या की वजह को लेकर अभी पसोपेश में है। उधर, सोमवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रसूलाबाद घाट पर ही शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। जहां प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


यूसुफपुर गांव में हुई एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस रात भर जांच पड़ताल में लगी रही। उधर, हिरासत में लिए गए कुल छह आरोपियों से दिन भर पूछताछ भी की गई। लेकिन, अब तक हत्या की वजह को लेकर पुलिस अफसर कुछ स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। उनका यही कहना है कि फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो फिलहाल पुलिस को मामले में अब तक ऐसे साक्ष्य नहीं मिल सके हैं, जिससे नामजद आरोपियों की संलिप्तता की बात साबित हो और उन्हें जेल भेजा जा सके। यही वजह है कि पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। 

उधर, परिजनों ने दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों शवों का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया। यहां परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शाम को सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी घाट पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताई। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी पीड़ित परिवार से मिलने मर्चरी पहुंचे और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया। 
विज्ञापन



डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के दौरान पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। नामजद आरोपियों में से एक सत्यम की तलाश जारी है। अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें