हंडिया। अधिवक्ता परिषद हंडिया के वार्षिक चुनाव के लिए पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्रपति मिश्र को वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।परिषद की वर्तमान इकाई की सहमति से अध्यक्ष सुभाष कुमार तिवारी और मंत्री वेदप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव पर्यवेक्षक की घोषणा के बाद जल्द चुनाव प्रक्रिया की तिथियों को भी घोषित कर दिया जाएगा।