सोरांव। स्थानीय कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय में अपने बेटी को कक्षा 7 तक पढ़ने के बाद दूसरे विद्यालय में दाखिला कराना महिला को पड़ा भारी। टीसी मांगने के लिए विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक व उसके बेटे द्वारा महिला के साथ धक्कामुक्की व अभद्रता की गई। जिससे परेशान भुक्तभोगी महिला ने घर पहुंच कर आपबीती अपने पति से बताया। जिस पर महिला का पति सोरांव थाने पहुंचकर आरोपी विद्यालय के प्रबंधक व उसके लड़के तथा विद्यालय स्टाफ के विरुद्ध सोरांव थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।