फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां के हत्यारों पर दर्ज कराया मुकदमा, हत्यारोपी आज भेजा जाएगा जेल

Sun, 09 May 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • उतरांव में इंजीनियर की पत्नी की हत्या का मामला 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापार में उतरांव क्षेत्र स्थित बड़गांव में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की पत्नी सुरेमा देवी(50) की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे से रात भर पूछताछ होती रही। देर रात मृतका के बेटे आनंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी यही कहता रहा कि उसकी चाची उस पर तंत्रमंत्र करती थी। उधर मृतका के बेटे की ओर से दी गई तहरीर में हत्या की वजह के तौर पर स्पष्ट कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि पूछताछ में यह बात जरूर सामने आई है कि आरोपी पूरे परिवार से ईर्ष्या रखता था। उनकी तरक्की से जलता था। यही वजह थी कि उसने इतनी बड़ी वारदात अंजाम दी। एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

काश बीत जाती रात...

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका और उसके बच्चे रविवार को ही बाराबंकी वापस जाने वाले थे। पंचायत चुनाव से पहले सभी गांव आए थे। चुनाव के अलावा घर में एक कार्यक्रम भी था, ऐसे में सभी कुछ दिनों के लिए गांव आ गए थे। परिजनों और ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा रही कि काश शनिवार की रात बीत गई होती तो शायद इंजीनियर की पत्नी की जान बच जाती। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 

रॉड से मारकर उतारा था मौत के घाट

बडग़ांव निवासी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार की पत्नी 50 वर्षी सुमेरा शनिवार रात घर के बाहर बैठी थीं तभी सामने रहने वाले भतीजे शैलेंद्र ने सिर पर रॉड से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या की खबर मिलते ही रात में ही अशोक गांव पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें