घटना के बाद थाने में जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
चचेरी बहन की शादी में आए थे घर
विवेक सिंह के चाचा की लड़की की शादी 29 नवंबर को थी। शादी में हिस्सा लेने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे। रात में कोहडार से लौटते समय ओवर टेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो सवार लोगों से विवाद हो गया। इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया। हमला करने वाले नैनी के चाका इलाके के बताए जा रहे हैं। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। विवेक की मौत से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं।
करछना में फौजी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : संवाद।
दरोगा समेत पांच नामजद, सभी चाका नैनी के निवासी
सेना के जवान की हत्या के मामले में पिता उमाकांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चाका नैनी के रहने वाले पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें राजकमल पांडेय पुत्र रामकृष्ण पांडेय, दिनेश यादव पुत्र राम कैलाश यादव, राजीव कुमार ठाकुर पुत्र सुनील कुमार ठाकुर, राजू अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद्र अग्रहरि और भाईलाल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी चाका थाना नैनी शामिल हैं। इसमें कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
राजकमल पुत्र रामकृष्ण यूपी पुलिस में दरोगा है। बताया जा है कि दरोगा ने ही फौजी पर रॉड से वार किया। हमला उस समय किया जब विवाद के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति के बाद अपनी-अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। इसी समय दरोगा ने पीछे से फौजी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद बेरहमी से सिर पर कई वार किया। फौजी के साथ गाड़ी में मौजूद युवक भागकर गांव में गया और परिजनों को जानकारी दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे स्कॉर्पियो सवार भाग चुके थे।