प्रयागराज-वाराणसी रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य के तहत बन रहा आरयूबी
दरअसल प्रयागराज जंक्शन से वाराणसी तक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह कार्य आरवीएनएल को सौंपा है। वाराणसी से झूंसी तक यह कार्य पूरा हो चुका है। इसी कार्य के तहत झूंसी से दारागंज को जोड़ने के लिए गंगा पर नया पुल भी बनाया जा चुका है। अब आरवीएनएल प्रयागराज जंक्शन से रामबाग एवं रामबाग से झूंसी जाने वाले रेलमार्ग का दोहरीकरण का कार्य कर रहा है। रामबाग से दारागंज स्टेशन के बीच चार रेल अंडर ब्रिज भी हैं। इन चारों पर ही एक-एक अतिरिक्त लाइन बिछाई जानी है। फिलहाल आरवीएनएल ने सोहबतियाबाग आरयूबी के दोहरीकरण का कार्य शुरू किया है।