फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेंटेनेंस ना जमा करने पर सोसाइटी ने कई फ्लैट की बिजली काटी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा राजमार्ग स्थित एक अपार्टमेंट में सोसाइटी द्वारा कुछ फ्लैट की बिजली काट दिए जाने के बाद हंगामा हो गया। सोसाइटी ने मेंटेनेंस जमा ना करने पर यह कार्रवाई की। सोसाइटी ने इस बाबत दस दिन पहले नोटिस दे दिया था। नायब तहसीलदार व पुलिस ने किसी तरह सोसाइटी को मनाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। मामले में 11 सितंबर को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

रीवा राजमार्ग स्थित रूद्र एनक्लेव अपार्टमेंट में लगभग डेढ़ सौ से अधिक फ्लैट हैं। सोसाइटी का कहना है कि कई फ्लैट मालिक मेंटेनेंस नहीं जमा कर रहे हैं। इससे सोसाइटी चलाना मुश्किल हो रहा है। नोटिस के बावजूद ये लोग पैसे नहीं दिए। इस कारण साफ-सफाई, कॉमन एरिया का बिजली बिल, गार्ड आदि का वेतन भुगतान में दिक्कत आ रही है।
वहीं, फ्लैट में रहने वालों ने बताया कि बिना किसी सूचना के सोसाइटी ने आपूर्ति बाधित कर दी। बिजली कटने के बाद फ्लैट में रहने वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर नैनी पुलिस व नायब तहसीलदार नैनी संध्या गोस्वामी मौके पर पहुंचीं। मामले को लेकर नैनी पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्ष में वार्ता हुई। इसमें आपूर्ति चालू करने का निर्णय लेने के साथ ही, 11 सितंबर को मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी की रवि प्रकाश ने बताया कि मेंटेनेंस ना जमा होने के कारण कुछ फ्लैट की बिजली होल्ड की गई थी जिसे वार्ता के बाद चालू कर दिया गया है। नैनी पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में मेंटेनेंस चार्ज को लेकर विवाद था। इसे लेकर दोनों पक्ष ने आपस में वार्ता की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें