फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : समाज कल्याण अधिकारी को फेसबुक पर किया बदनाम, थाने में नामजद मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Jan 2023 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को फेसबुक पर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके बारे में विभागीय मंत्री असीम अरुण के फेसबुक वॉल पर तथ्यहीन के साथ ही धमकी भरे संदेश भी पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को फेसबुक पर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके बारे में विभागीय मंत्री असीम अरुण के फेसबुक वॉल पर तथ्यहीन के साथ ही धमकी भरे संदेश भी पोस्ट किए गए। उन्होंने कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित संस्था का सिलाई, कढ़ाई तथा बुनाई प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र बक्शी खुर्द दारागंज में स्थित है। इसकी कर्मचारी पुष्पा श्रीवास्तव के खिलाफ संस्था प्रबंधक की ओर से पिछले साल दारागंंज थाने में जालसाजी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

आरोप है कि उक्त कर्मचारी के पुत्र अनुभव श्रीवास्तव निवासी अलोपीबाग ने असीम अरुण, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, समाज कल्याण अजा एव अजजा कल्याण विभाग के फेसबुक वॉल पर उनके लिए धमकी, तथ्यहीन व धमकी भरे संदेश पोस्ट किए गए। घटना तीन दिन पहले की है। इससे पहले भी उसने ऐसा ही किया था, लेकिन बाद में पोस्ट हटा लिया गया था। आरोप है कि ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें