फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather News : दो दिन बाद ठंड से राहत मिलने के आसार, एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं

Mon, 16 Jan 2023 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए साल की शुरूआत से ही ठंड का सितम दिखने लगा था। हालत यह रही हो गई कि पिछले सप्ताह भीषण ठंड से लोगों की मुसीबत बढ़ गई। अस्पतालों में भी ठंड के कारण हृदय रोगों, गठिया से आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुुआ है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरूआत से ही ठंड का सितम दिखने लगा था। हालत यह रही हो गई कि पिछले सप्ताह भीषण ठंड से लोगों की मुसीबत बढ़ गई। अस्पतालों में भी ठंड के कारण हृदय रोगों, गठिया से आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुुआ है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की माने तो दो दिन बाद ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक दो दिन बाद दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। दिन में हवाएं चलने के कारण कुहरा नहीं हो रहा है। इसके अलावा दिन में कड़ी धूप होने के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। रात में भी जल्द ही तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।हालांकि इसके बाद एक बार फिर से ठंड का सितम बढ़ सकता है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं दिख रहे है। हालांकि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में पड़ने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें