फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस जे परिणाम: सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के निशाने पर आयोग अध्यक्ष, रिजल्ट को बताया मजाक

Mon, 22 Jul 2019 04:40 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग प्रयागराज - फोटो : social media (File Photo)
विज्ञापन

इंटरव्यू के तीन दिन बाद ही पीसीएस जे का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार सोशल मीडिया में अभ्यर्थियों के निशाने पर हैं। पीसीएस जे परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर अभ्यर्थियों की ओर से फेसबुक पर यूपीपीएससी और नए अध्यक्ष पर तमाम टिप्पणियां की गईं हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किसी अभ्यर्थी ने रिजल्ट को एक खराब मजाक बताया है तो किसी ने आयोग के अध्यक्ष से पूछा है कि परीक्षा की जांच का क्या हुआ? एक अभ्यर्थी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने पीसीएस जे के अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाया था कि फाइनल रिजल्ट बिना जांच के नहीं जारी करेंगे।

वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी ने लिखा है, ‘69000 शिक्षक भर्ती की दशा?’ और वादा पीसीएस जे की जांच? फिर भी हम उम्मीद करते हैं अध्यक्ष से कि शायद आगे न्याय मिले, क्योंकि हम प्रतियोगियों के पास धैर्य और संयम के सिवाय कुछ है भी नहीं।
विज्ञापन


एक प्रतियोगी छात्र ने पीसीएस जे में चयनित कुछ अभ्यर्थियों के रोल नंबर की लिस्ट को पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीसीएस जे अभ्यर्थियों को इन अनुक्रमांक पर आपत्ति थी और उनकी आपत्ति परिणाम आने पर सही साबित हुई। इन अनुक्रमांक में 17 का चयन अंतिम रूप से हो गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कुछ अन्य टिप्पणियां

- ‘अनिरुद्ध, अनिल यादव सपा सरकार के विश्वासपात्र थे, वैसे ये बीजेपी के विश्वासपात्र हैं।’
- ‘यह सब जुमले बाजी है। न ही कोई जांच होनी है और न ही ऐक्शन लिया जाना है और न ही भ्रष्टाचार के खिलाफ।’
- ‘मतलब ड्राइवर चेंज हुआ और ट्रेन पुन: स्पीड पकड़ रही है। सब फ्रूटफुल ही होगा। माननीय भी अमाननीय भी।
- ‘पीसीएस जे का परिणाम अभ्यर्थियों के नाम, पते के साथ जारी होना चाहिए ताकि जनता जान सके कि माननीयों के बच्चे कितने होनहार हैं।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें