ये हैं रेडियो पर बजने वाले आकाशवाणी इलाहाबाद के लोकप्रिय कार्यक्रम
कक्का जी कहिन, बहरू काका, अवध प्रांत के संस्कार गीत, मौसम के गीत, ये पुरानी बस्तियां, आज इतवार है, ग्रामीण संस्कृति पर आधारित पंचायत घर, कानून और हम, ज्ञान-विज्ञान, संस्कृत वार्ता और हिंदी वार्ता, काव्यांजलि, विविध भारती इलाहाबाद, फोन टाइम, फोन इन आपकी पसंद, पत्रों पर आधारित आपकी पसंद, आपकी फरमाइश जैसे प्रसारण रेडियो श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।
उद्घोषकों-कंपेयरों ने उठाई आवाज, संस्कृति के लिए इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र का बने रहना जरूरी
उद्घोषक और कंपेयर आकाशवाणी के स्थानीय कार्यक्रम यहीं तैयार करने और प्रसारित करने की आवाज उठा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजने की तैयारी है। उनका कहना है कि इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र की आवाज को सीमित करने से यहां की कला और संस्कृति का बहुत नुकसान होगा। अवध के लोक संगीत, परंपराओं और कलाकारों के संरक्षण के लिए यह इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र का बने रहना बहुत जरूरी है।