फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर इस बार तैनात होंगे स्नाइपर

Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
माघ मेले के दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर पहली बार स्नाइपर भी तैनात होंगे। इनकी तैनाती ऐसी जगह की जा रही है जहां से इलाहाबाद जंक्शन का ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र कवर किया जा सके। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी ने इस बार माघ मेले के लिए कई खास तैयारी की है। बाहरी जिलों से भी जीआरपी ने फोर्स मंगवा ली है।
विज्ञापन


दरअसल 2019 में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर वर्ष 2018 में लग रहे माघ मेला को उसका रिहर्सल माना जा रहा है। रविवार को पुलिस मुख्यालय स्थित जीआरपी कार्यालय में एसपी जीआरपी पीके मिश्र ने बताया कि स्नाइपर तैनात करने की राज्य सरकार से इस बार विशेष अनुमति मांगी गई थी। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि अचानक हुए आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए स्नाइपर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जंक्शन पर इसे कहां तैनात किया जाएगा उसका खुलासा नहीं किया गया है। 

एसपी जीआरपी ने बताया कि माघ मेले के लिए छह अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई गई है। इसके अलावा 64 सब इंसपेक्टर, 97 हेड कांस्टेबल, 463 कांस्टेबल भी दूसरे जिलों से आ गए हैं। दो कंपनी पीएसी भी आ चुकी है। एक कंपनी जंक्शन तो दूसरी प्रयाग में तैनात रहेगी। प्रयाग वाली कंपनी रामबाग आदि स्टेशनों पर भी निगाह रखेगी। मेले के लिए चार  एंटी सबोटाज टीम भी तैनात रहेगी। इस टीम  में एक-एक खोजी कुत्ता भी रहेगा। एक  टीम जंक्शन, दूसरी प्रयाग एवं दो अन्य टीमें अलग-अलग रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करती रहेंगी।  इस बार एक एंटी माइन एक्सप्लोसिव टीम भी जंक्शन पर बुलाई गई है। हर एक चौकी प्रभारी को एक-एक लाउडर भी दिया गया है। इसके माध्यम से वे यात्रियों को जागरूक करने के साथ ट्रेनों के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें