फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चलती बाइक पर झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीनी

Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। उतराव के जगतपुर में बदमाशों के झपट्टे से घायल नम्रता देवी
विज्ञापन
जगतपुर ओवरब्रिज के नीचे शनिवार रात करीब 11 बजे ससुराल से घर लौट रहे महिला के गले से बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग गए। इस दौरान महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी अनुज यादव पुत्र स्वर्गीय अभय राज यादव शनिवार को अपनी बाइक से पत्नी नम्रता के साथ बेटी के बर्थडे में शामिल होने ससुराल रामापुर सरायइनायत गए थे। रात में पत्नी के साथ लौटते समय जैसे ही वह जगतपुर ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से बाइक सटा कर गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
इस दौरान महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। जहां उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि चेन छीनने की सूचना मिली है। महिला गले में मंगलसूत्र एवं चेन दोनों पहने हुई थी। अगर बदमाश चेन छीनते तो मंगलसूत्र भी छीन लेते। मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें