फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मालगाड़ी के वैगन से निकला धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Smoke, stirred out of the wagon of the goods train in Prayagraj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। कानपुर की तरफ जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं निकलता देख रेल महकमे में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी को जंक्शन से सीधे सूबेदारगंज रवाना कर दिया गया। वहां सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी आ गई। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में धुएं पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक्शन पर दिन में 3.30 बजे कोयला लदी 58 वैगन की मालगाड़ी आई। यहां शाम 4.30 बजे मालगाड़ी चलने को हुई तो उसमें गार्ड ने पीछे से दसवें वैगन में धुआं निकलते देखा। गार्ड ने इसकी सूचना अफसरों को दी। इसके बाद मालगाड़ी को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर दस पर भेजा गया। साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया गया। शाम 5.15 बजे ओएचई बंद कर फायर ब्रिगेड ने धुआं बुझाने का काम शुरू किया। इसके बाद शाम 7.20 बजे मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना कर दी गई। एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक इस घटना से किसी ट्रेन के संचालन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें