फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरशेनल हॉस्टल में बदबूदार पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि के इंटरनेशनल हॉस्टल में बृहस्पतिवार को टंकी से बदबूदार पानी आने लगा। पता चला कि पानी टंकी में कोई पक्षी डूबकर मर गया है और उसी की वजह से पानी से दुर्गंध आ रही है। छात्रों ने इसकी सूचना तत्काल इविवि प्रशासन को दी। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने प्राचार्य और हॉस्टल के निदेशक को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सफाई कर्मी धूमनगंज में रहता है। उसे बुलाया गया, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वह विश्वविद्यालय नहीं पहुंच सका। उसे रास्ते से ही लौटा दिया गया और हॉस्टल में देर शाम तक पानी के बिना स्थिति बदतर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें