शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक सेंट मैरी कान्वेंट (एसएमसी) में दाखिले के लिए अभिभावकों में होड़ रही। अपनी बच्चियों को दाखिला कराने के लिए शुक्रवार को अलसुबह से ही प्रवेश फार्म पाने के लिए अभिभावक कतार में खड़े नजर आए। सुबह नौ बजे से फार्म मिलने का समय तय होने के बाद भी बड़ी संख्या में अभिभावक भोर पांच बजे से ही स्कूल के सामने कतार में लग गए थे। सात बजे तक यह लाइन हीरा हलवाई चौराहे तक पहुंच गई थी।
आवेदन पत्र देने और जमा करने के लिए एक ही दिन का समय मिलने के कारण अधिकांश अभिभावक बच्चों के जन्मतिथि प्रमाण पत्र सहित आवेदन में लगाए जाने वाले अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ आए थे। आवेदन पाने के लिए बड़े सबेरे से लाइन में लगे कई अभिभावक काउंटर खुलने पर गिरते-पड़ते फार्म पाने में सफल रहे। अभिभावक ने फार्म लेने के बाद उसे जमा करने के बाद ही घर लौटे।