ग्राम सभा घीनपुर के तिलई बाजार, महमदपुर, रजवापुर, अचकवापुर, परानी का पूरा आदि गांवों के उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने और जमा करने के बावजूद बार-बार कनेक्शन कटने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की जगह पुराना मीटर लगाने की मांग की। क्षेत्र के रवि रजक, सुधीर दुबे, रोशनलाल सरोज, राममूरत पटेल आदि ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कराते ही दो से तीन दिनों में ही बिजली कट जाती है। जिसके कारण वह बिजली विभाग के चक्कर काटते- काटते परेशान हो गए हैं। देवी शरण पांडेय का आरोप है कि 13 मार्च को बिजली बिल का भुगतान किया उसके बाद भी विद्युत विभाग ने पंद्रह हजार रुपये बिल आ गया। जबकि घर में सिर्फ लाईट और पंखा ही चलता है। बिजली उपभोक्ता असलम ने बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को बिल का भुगतान किया था। फिर भी सोलह सौ रुपये बिल आ गया। ग्रामीणों में स्मार्ट मीटर के प्रति आक्रोश है वह स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुराना मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाया गया तो वह सामूहिक रूप से कनेक्शन कटवा देंगें।