फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी उपकरणों की एक्सपर्ट एजेंसी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी में जिन तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, पहले एक्सपर्ट कमेटी उनका परीक्षण करेगी। गुणवत्ता और क्षमता को परखे जाने के बाद ही इन उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

डीएम ने स्मार्ट सिटी की पूर्व में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की और कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम को बताया कि विभिन्न स्थलों एवं चौराहों पर लगने वाले सूचनाओं के प्रेषण संबंधी डिस्प्ले स्क्रीनों के लिए जगह का चयन कर लिया गया है और जल्द ही डीआईजी के साथ बैठक कर इस बारे में पूरी प्लालिंग कर ली जाएगी। साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत लगने वाले कैमरे उच्च गुणवत्ता के हों, इस बात का ध्यान रखा जाए। इसके लिए 20 अगस्त तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने फिर एक बार स्पष्ट किया कि नो वेंडिंग जोन में किसी प्रकार के अतिक्रमण को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है और वेंडरों को नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने 15 अगस्त तक आईसीसीसी का वीडियो तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि वीडियो आकर्षक एवं कार्यों को प्रदर्शित करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने ‘स्मार्ट सिटी’ घोषित किए गए दूसरे शहरों के मॉडल को देखने के लिए अधिकारियों को भेजे जाने के निर्देशों की समीक्षा की। बताया कि संबंधित अधिकारी इन शहरों का भ्रमण करेंगे और वहां हुए स्मार्ट कार्यों का अनुभव लेकर आएंगे। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार, पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें