फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Temperature : आग उगलता आसमान, रेड अलर्ट के बीच तप रहा शहर, 48 डिग्री तक पहुंचा पारा

Sun, 24 May 2026 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगमनगरी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया, जबकि बांदा पहले पर बना रहा।
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए संगम में स्नान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया, जबकि बांदा पहले पर बना रहा। भारतीय मौसम विभाग ने जिले समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सीवियर लू और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधितकम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना है।अगले 24 घंटों में बांदा, भदोही, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


लगातार चढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ो के अनुसार इस वर्ष मई के दूसरे सप्ताह में पहली बार प्रयागराज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। इसके बाद से पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। रविवार को सुबह 8 बजे लगभग 36 डिग्री, दोपहर 12 बजे 44 डिग्री, और 3 बजे 47 से 48 डिग्री, रात के 8 बजे 39 डिग्री के आसपास तापमान रहा।

दिनभर झुलसता रहा शहर

रविवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और कई बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ घटती दिखाई दी। लोग सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते नजर आए। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण चौराहों और खुले इलाकों में कुछ समय रुकना भी मुश्किल महसूस हो रहा था।

पर्यावरणीय बदलाव बढ़ा रहे गर्मी का असर

सीएमपी डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्तरा सिंह के अनुसार बढ़ता कंक्रीटीकरण, हरित क्षेत्र में कमी और पर्यावरणीय बदलाव शहरों में अर्बन हीट आइलैंड जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसकी वजह से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहता है और गर्मी का असर लंबे समय तक महसूस होता है।
विज्ञापन

कल कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 मई तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर लू चलेगी। इसके बाद 27 और 28 मई में कुछ इलाकों में हल्के बादल या तेज हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट संभव है, हलांकि गर्मी से तत्काल राहत की संभावना कम है।

लू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

खाली पेट बाहर न जाएं।
काला या गहरें रंग के कपड़े पहने से बचें।
मोबाइल, बाइक या कार धूप में खड़ी हो तो तुरंत इस्तेमाल से बचें।
चक्कर, तेज सिरदर्द या कमजोरी महसूस रोते ही छांव में जाकर आराम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें