फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दफ्तर में स्किल डेवलपमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी देने के साथ प्रशिक्षण भी देगा रोजगार दफ्तर
विज्ञापन

0 स्किल डेवलपमेंट की योजनाओं को संस्थान को देने की तैयारी
0 टेलरिंग समेत कई अछूते क्षेत्रों में शुरू होे सकेंगे नए पाठ्यक्रम
प्रयागराज। रोजगार दफ्तर आने वाले दिनों में नौकरी तलाशने का माध्यम बनने के साथ प्रशिक्षण भी देगा। स्किल डेवलपमेंट योजनाएं इसके अंतर्गत ही संचालित कराने की तैयारी है। प्रस्ताव पर मुहर लगी तो स्किल डेवलप वाली संस्थाओं के अलावा आईटीआई भी रोजगार दफ्तर के अंतर्गत होंगे। ऐसा होने के बाद स्वरोजगार के अलावा नियोक्ता कंपनियों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जा सकेंगे।
अभी रोजगार दफ्तर सिर्फ बेरोजगारों का पंजीकरण करता है तथा उनके लिए रोजगार मेला का आयोजन करता है। इसमें भी निजी संस्थाएं शामिल होती हैं। अब दफ्तर के कार्यक्षेत्र को विस्तार देने की योजना है। स्किल डेवलपमेंट और आईटीआई को रोजगार दफ्तर के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है। अंतिम निर्णय होने तक स्थानीय अफसर इस बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन उनका यह जरूर कहना है कि शासन की ओर से मुहर लगने के बाद कंपनियों की मांग के अनुसार नए कोर्स शुरू करने में मदद मिलेगी। अफसरों का कहना है कि रेमंड की ओर से अपने शोरूम में प्रशिक्षित टेलर भी रखे जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्र हैं जहां प्रशिक्षित युवाओं की मांग है लेकिन कोई भी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स नहीं चलाए जाते। स्क्लि डेवलपमेंट के प्रस्ताव पर निर्णय के बाद इस तरह के कोर्स चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बैंक अफसर की हत्या से रोष, मांगी सुरक्षा
प्रयागराज। बैंक आफ बड़ौदा के युवा अफसर करण सिंह नेगी की महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई। आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफेडरेशन की ओर से सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर अफसरों ने विरोध प्रकट किया तथा सभी शाखाओं में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। कंफेडरेशन की ओर से 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। चेक करण सिंह के परिजनों को दिया जाएगा। शोक सभा में अध्यक्ष सुशील दुबे, उपाध्यक्ष डॉ.मधुरेश सिंह, मंडल सचिव मनु राणा सिंह, कृष्ण कुमार झा, मंगरू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें