फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव में 77 दिन से लापता महिला का मिला कंकाल

Sat, 11 Jul 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया पाल गांव से लापता हुई महिला का शव उसके घर से 200 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला। शांति देवी पत्नी स्व. रामधनी पाल निवासी नेवढ़िया पाल बीते 23 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। बेटे मुकेश पाल की सूचना पर 26 अप्रैल को कोरांव पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 16 मई को बेटे मुकेश पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गांव के कुछ कुत्ते नाले के पास गड्ढा खोद रहे थे, जिससे चरवाहों व ग्रामीणों को यह आशंका हुई कि कुत्ते कई दिनों से यहां क्या खोद रहे हैं। शुक्रवार को उसी स्थल पर ग्रामीण खोदाई करने लगे। करीब पांच फीट नीचे कंकाल के दो अवशेष हड्डी और एक चांदी का लक्षा मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार रात नौ बजे तक पुलिस की मौजूदगी में खोदाई जारी रही। बेटे मुकेश पाल ने बताया कि गड्ढे से बरामद लक्षा मेरी मां के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें