फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जन्मदिन पार्टी में युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत छह लोग गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजापुर ओम नगर में बृहस्पतिवार रात आकाश सोनी उर्फ गोलू के सिर पर गोलीमार हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष सहित अन्य पांच आरोपियों अर्जुन उर्फ धीरू, हिमांशू राजभर, विशाल पांडेय, राहुल राजभर और किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आकाश सोनी उर्फ गोलू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजापुर ओम नगर में बृहस्पतिवार रात आकाश सोनी उर्फ गोलू के सिर पर गोलीमार हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष सहित अन्य पांच आरोपियों अर्जुन उर्फ धीरू, हिमांशू राजभर, विशाल पांडेय, राहुल राजभर और किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशन का जन्मदिन मनाने के लिए सभी पार्टी कर रहे थे। आपस में विवाद के बाद हर्ष नाम के युवक ने आकाश पर फायर कर दिया। मृतक के बड़े भाई विशाल सोनी ने कैंट थाने में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे छोटा भाई गगन उन्हें बताया कि राजापुर कछार में भाई आकाश की हर्ष, अर्जुन उर्फ धीरू, हिमांशू राजभर, विशाल पांडेय व राहुल राजभर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि भाई खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था और उक्त लोगों का नाम लेकर कह रहा था कि इन लोगों ने घेरकर गोली मार दी। आरोप है कि सभी हथियार से लैस थे और गाली-गलौज कर इधर-उधर भाग रहे थे, कहा कि इसे तो मार दिया। इसका भाई भी आ रहा है, उसको भी गोली मार दो। यह सब देखकर भयभीत हो गया। मामले की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और भाई को स्वरूप रानी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें