हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एक नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तहसीम ने बताया कि वह अपने भाई शाने अली के साथ हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। आरोप है कि अलीगढ़ के टुआगई अकराबाद निवासी नरेश ने अपने भाई समेत छह लोगों के साथ मिलकर कोर्ट के बाहर उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने सिविल लाइंस स्थित पीवीआर के पास से उसके भाई का अपहरण कर लिया। तहसीम ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस नरेश और उसके भाई समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।