फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के घर से तीन लाख नकद समेत छह लाख की चोरी

Sat, 13 Mar 2021 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
जार्जटाउन स्थित दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वशिष्ठ नारायण मिश्रा के घर से चोर छह लाख का माल ले उड़े। आलमारी तोड़कर तीन लाख नकद व तीन लाख के गहने उड़ा ले गए। सुबह छत पर सो रहा नौकर जगा तो उसे घटना की जानकारी हुई। चोरी गए माल की कीमत ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि प्रधानाचार्य फिलहाल बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


वशिष्ठ जार्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड स्थित दरभंगा कॉलोनी में रहते हैं। वह पिछले दिनों किसी काम से नोएडा चले गए थे। घर में नौकर श्यामलाल व दो किरायेदार थे। श्यामलाल ने बताया कि रोज की तरह ही शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। सुबह सोकर उठने पर बाहरी दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। वह भागकर भीतर पहुंचा तो देखा कि आलमारी का लॉकर टूटा है। उसने फोन कर प्रधानाचार्य को जानकारी दी, जिसके बाद उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

छानबीन के दौरान पता चला कि सीसीटीवी कैमरे का तार भी चोरों ने काट दिया था। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता कुछ देर तक घर के आसपास ही टहलने के बाद वापस चला आया। पुलिस के मुताबिक, फोन पर हुई बातचीत में भुक्तभोगी प्रधानाचार्य ने बताया कि आलमारी में तीन लाख नगद व तीन लाख रुपये कीमत के गहने रखे थे। चोरी गए अन्य सामान के बारे में वह घर पहुंचने के बाद ही जानकारी दे पाएंगे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी श्यामलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें