फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीहा में शॉर्ट सर्किट से छह बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 31 Mar 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
डीहा में बिजली का तार टूट कर गिरने से गेहूं की फसल जल कर नष्ट ।
विज्ञापन
क्षेत्र के डीहा गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से करीब छह बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

आग से किसान छोटेलाल मिश्रा उर्फ तल्ले, सुरेश चंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुखलाल यादव, कृष्ण विजय यादव, रविंद्र कुमार यादव और रामकृष्ण यादव की की फसल राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल व एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें