लालापुर के पडुवा गांव में नहर मे डूबे मजदूर की मौत पर जुटे ग्रामीण मृतक आफताब की फाइल फोटो
- फोटो : इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
क्षेत्र के पडुवा पंप नहर में मजदूरी करने आया एक युवक नहर में नहाते समय डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीतापुर के मानपुर के परसेरा निवासी आफताब (30) पुत्र दफेदार बीते दारे फरवरी को अपने तीन साथियों रिजवान, सानू और सिराज के साथ आया था। साथियों ने बताया कि काम खत्म कर वह कपड़ा साफ कर नहर में नहाने लगा। अचानक आफताब गहरे पानी में डूबने लगा। कुछ देर बाद शव को निकाल लिया गया।
थानाध्यक्ष लालापुर अनुभव सिंह ने बताया की साथियों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद