फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डॉ. कार्तिकेय की मौत के मामले में एसआईटी ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 28 सितंबर को डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत के मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। टीम ने मुकदमे की कॉपी, केस डायरी, सीसीटीवी फुटेज से लेकर कई साक्ष्य कब्जे में लिए। टीम इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

परिजनों की गुहार पर एसीपी सिविल लाइंस के निर्देश पर दो थाना प्रभारी समेत एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआईटी बनाई है।
इसमें थाना प्रभारी खुल्दाबाद सुरेंद्र कुमार वर्मा, शाहगंज थाना प्रभारी एसआई विनय कुमार सिंह और कर्नलगंज थाने के एसआई सुमित श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
एसआरएन की पार्किंग में डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव का शव संदिग्ध हालात में उनकी कार में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद डॉ. कार्तिकेय की बहन डॉ. अदिति श्रीवास्तव ने आर्थो विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सचिन यादव समेत तीन पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी लेकिन परिजन जांच से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें