फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्की के बहाने चूना लगाने वाले उचक्के शिकंजे में

Mon, 08 Jun 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। चाय की चुस्की के बहाने मुसाफिरों का सामान लेकर फरार हो जाने वाले गिरोह के सात शातिर जहरखुरानों को सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार रात बस अड्डे के पास पकड़ा है। तलाशी में उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस, 625 ग्राम नशीला पाउडर और छह बम बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पकड़े गए शातिर मैनपुरी जिले के नगला उसर कोरूबली के रहने वाले हैं। एक ही बिरादरी के हैं। चौकी प्रभारी हनुमान मंदिर अवधेश कुमार मिश्र को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की बस अड्डे पर सात जहरखुरान लोगों को अपना शिकार बनाने के फिराक में है। इस पर एसआई अवधेश कुमार मिश्र ने सिपाहियों के साथ घेरेबंदी किया। पुलिस को देखकर शातिर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने सातों को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि वे गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें