फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम के गान से होती है गर्व की अनुभूति : केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वंदे मातरम के सभी छह छंदों का गायन के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वंदे मातरम के गायन से हमें गर्व की अनुभूति होती है। उप मुख्यमंत्री ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन, प्रयागराज में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन को राष्ट्रप्रेम और गौरव से भर दिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है। कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में हर देशवासी का योगदान होना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं है, वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं है और आज हर भारतवासी की जुबान पर यह गीत एवं देश भक्ति गूंज रही है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं पीएसी बल के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें