फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ कुंभ में बिखरेगा इलाहाबादी कलाकारों का हुनर

Thu, 21 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
योग महाकुंभ - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर बसे सिंहस्थ कुंभ में देश दुनिया के श्रद्धालुओं के बीच इलाहाबादी कलाकार अपने हुनर दिखाएंगे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर दस दिनी सांस्कृतिक आयोजन हाेंगे। जिसमें इलाहाबादी कलाकारों को वरीयता दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्यों की भी प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद के ढेड़िया ग्रुप के कलाकारों के साथ ही तकरीबन 20 गायकों को सिंहस्थ कुंभ के सांस्कृतिक मंच पर प्रतिभा दिखाएंगे।

जिसमें मनोज गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, रत्नेश दूबे, बचऊ लाल, प्रो. स्मिता अग्रवाल, जलज, विशु, अनमोल खत्री, संतोष पांडेय समेत कई गायक शामिल हैं।  सांस्कृतिक केंद्र द्वारा तैयार संस्कार गीत, जिसमें जन्म से लेकर विदाई तक वर्णन है की भी प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान का कालबेलिया, हरियाणा का घूमर, बिहार का झिझियां, उत्तर प्रदेश धोबिया, ढेडिया समेत कई और राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि सिंहस्थ कुंभ के सांस्कृतिक आयोजन में इलाहाबाद के भजन, गजल, सूफी गायकों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। गायकों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। आयोजन 12 मई से 21 मई तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें