माघ मेले में पूणे से स्नान करने आए रामू इन दिनों सिल्वर बॉय के नाम से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले तीन दिनों से मेले में सुर्खियां बटोरते रामू बताते हैं कि उनका सिल्वर बॉय बनने का सफर तीन साल पहले शुरू हुआ था।
माघ मेले में पूणे से स्नान करने आए रामू इन दिनों सिल्वर बॉय के नाम से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले तीन दिनों से मेले में सुर्खियां बटोरते रामू बताते हैं कि उनका सिल्वर बॉय बनने का सफर तीन साल पहले शुरू हुआ था, जिससे उन्हें पूणे में खूब पहचान मिली है।
विज्ञापन
बूढ़ी मां, पत्नी और पांच बच्चों की जिम्मेदारी ने रामू को सिल्वर बॉय बनने की राह दिखाई, लेकिन ये अब उनके कमाई का एकमात्र माध्यम है। मेले में लगातार चार से पांच घंटे खड़े होने के बाद रामू की दो सौ से तीन सौ रुपये तक की कमाई हो रही है।
उन्होंने बताया कि इसके शरीर में सिल्वर पेंट लगाना पड़ता है, जिससे स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ता है और उन्हें डॉक्टर से दवा लेनी पड़ती है। सिल्वर बॉय मेले में लोगों से उनकी कला के बदले सिर्फ एक रुपए की मांग रखते हैं।