फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लिए एसडीएम का घेराव

Tue, 05 Dec 2017 11:06 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर सलेम गांव के ग्रामीणों ने आवास के लिए मंगलवार को तहसील का घेराव किया। आवास आवंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पात्रों को आवास न देकर अपात्रों को दे दिया गया है। इसमें पड़ोसी गांव के भी कुछ लोग शामिल हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल के फरीदपुर सलेम गांव निवासी मुन्नालाल, लक्ष्मी देवी, अमरनाथ, प्रेमचंद्र आदि का आरोप है कि गांव में आवंटित आवास का लाभ पात्रों की जगह अपात्रों को दे दिया गया है। प्रधान के साथ सेक्रेटरी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लाभार्थियों को आवास का लाभ ने देकर आपात्रों को दे दिया गया है। इतना ही नहीं पड़ोसी गांव सिंहपुर के भी ऐसे लोग शामिल है जो ग्राम सभा में नहीं आते है। उनका नाम भी आवास की सूची में है। मामले के गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें