घर से बेली अस्पताल दवा लेने गए गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गार्ड की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घरवालों को खबर कर दी। सूचना पर घरवाले अस्पताल पहुंचे और शव को लेकर वापस घर लौट गए।
नैनी के महेवा डांडी निवासी लवकुश यादव(50) शहर के एक सिनेमा घर मे गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह अपने पैर की दवा लेने के लिए बेली अस्पताल गए थे। जहां अचानक उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर रहे लोगो ने जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेटे प्रियांशु ने पिता के शव को देखकर फफक पड़ा। मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। कुछ लोगों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमितों के लाए जाने की सूचना पर अस्पताल में भगदड़ मच गई जिसकी वजह से लवकुश का इलाज नहीं हो पाया और उसकी जान चली गई।