फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHUATS University: जुलाई से शुआट्स में एक स्कूल, एक अनुभाग और आठ डिपार्टमेंट होंगे बंद, शिक्षकों में मची खलबली

Sat, 29 Mar 2025 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) ने 10 डिपार्टमेंट बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय लंबे समय से चल रहे वित्तीय संकट व आर्थिक मंदी को देखते हुए विवि प्रशासन द्वारा लिया गया।
विज्ञापन
शुआट्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) ने 10 डिपार्टमेंट बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय लंबे समय से चल रहे वित्तीय संकट व आर्थिक मंदी को देखते हुए विवि प्रशासन द्वारा लिया गया। इसे लेकर विभागों को नोटिस जारी कर दी गई है। साथ ही इससे जुड़े शुआट्स सोसायटी के 53 शिक्षकों की सेवाएं भी एक जुलाई से समाप्त कर दी जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद से ही विवि में हड़कंप मचा हुआ है। शुआट्स प्रशासन ने बताया कि प्रबंध बोर्ड एवं अकादमिक परिषद की सिफारिश पर विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था सीनेट के अनुमोद के बाद 10 विभाग/अनुभाग/स्कूल को एक जुलाई 2025 से उन्मूलन एबोलिश करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इन विभागों को किया जा रहा है बंद

जिन विभागों को बंद करने की संस्तुति की गई है उनमें सिविल इंजीनियरिंग विभाग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग, वस्त्र और परिधान डिजाइनिंग विभाग, परिवार संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग, मानव विकास और परिवार, अध्ययन विभाग, प्रसार शिक्षा और संचार प्रबंधन विभाग, फिल्म और मास कम्युनिकेशन स्कूल एवं पुस्तकालय और सूचना विज्ञान अनुभाग शामिल हैं। इससे 53 शिक्षक जुड़े हुए हैं।

शुआट्स कुल सचिव प्रो. रानू प्रसाद ने नोटिस जारी करते हुए विभाग हेड को लेटर भेजा है। साथ ही इसकी कॉपी कुलपति, एडिशनल रजिस्ट्रार, फाइनेंस कंट्रोलर, डीन फैकल्टी को भेजी गई है। विभाग/अनुभाग/स्कूल को बंद किए जाने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के स्टेट्यूट्स के अनुसार शुरू की गई है। सीनेट के अनुमोदन के बाद लिए गए निर्णय के अनुसार एक जुलाई 2025 से इनमें स्ववित्तपोषित पदों पर कार्यरत 53 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इन विभाग/अनुभाग/स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र स्वीकृत पाठ्यक्रम संरचना के अनुसार अपनी पढ़ाई पूरी करें तथा संबंधित विभाग के संकाय सदस्यों के सहयोग से यूजीसी/आईसीएआर/एआईसीटीई के मानक के अनुरूप अपने डिग्री कार्यक्रम को पूरा करें। उक्त जानकारी डाॅ. रमाकान्त दूबे चेयरमैन, शुआट्स प्रेस एंड मीडिया द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें