फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित शोध छात्र के अभिभावकों को किया गया तलब

Wed, 12 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
 शुआट्स में धार्मिक प्रार्थना एवं राष्ट्रगान कराए जाने की मांग पर निलंबित किए गए शोध छात्र पर शुआट्स प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, शिव सेना उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी छात्र के इस रवैये को गलत ठहराया है। शुआट्स के रजिस्ट्रार रॉबिन एल. प्रसाद का कहना है कि कुछ छात्र राष्ट्रगान को मुद्दा बनाकर राजनीति कर रहे हैं। किसी भी छात्र को राष्ट्रगान से नहीं रोक जा रहा है। उधर, छात्र के निलंबन के विरोध में शुआट्स के छात्रों ने मंगलवार को डीएम दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी सौंपा। वहीं, सीएमपी में शुआट्स के कुलपति का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


शुआट्स के रजिस्ट्रार का कहना है कि राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्मानित विषय है। दोनों गीतों का विश्वविद्यालय आदर एवं सम्मान करता है। विशेष अवसरों पर अन्य संस्थानों की तरह यहां भी राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का आयोजन किया जाता है। छात्र अभय गोस्वामी को जिस मामले में सस्पेंड किया गया है, उसका इस मुद्दे से दूर तक कोई नाता नहीं है। छात्र राष्ट्रगान की आड़ में राजनीति कर रहा है। उससे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के गठन की मांग की थी लेकिन छात्रों की समस्या के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव विद्यमान है। छात्रसंघ के गठन से इनकार करने पर वह सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय का गलत तरीके से प्रचार करने लगा और परिसर में भी अराजकता का माहौल उत्पन्न करने की उसने कोशिश की। साथ ही वह शिक्षण कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न का रहा था। इसी वजह से प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसे अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है और उसे नोटिस जारी कर अभिभावकों के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। विश्वविद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस छात्र के बारे में पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।

उधर, शिव सेना उत्तर प्रदेश की बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप चौरसिया ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर क्रिश्चियन संस्थाओं पर अनुचित दबाव न बनाया जाए। कहा कि छात्र सोशन मीडिया पर अपने साथ सीएम योगी की फोटो का इस्तेमाल कर विश्वविद्यालय का वातावरण दूषित करने और छात्रों को भड़काने का काम कर रहा है। बैठक मेकं चंद्रमा शुक्ला, कबीस मिश्र, डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे। वहीं, छात्र के निलंबन के विरोध में उसके साथियों ने डीएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी दिया। सीएम में छात्र नेता कौशल शुक्ला के नेतृत्व में शियाट्स के कुलपति का पुतला फूंका गया और छात्र का निलंबन वापस लिए जाने की मांग की गई। साथ ही लोकजन शक्ति पार्टी की बैठक में भी छात्र के निलंबन की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें