फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा देवताओं को भी है दुर्लभ: गौरी गौरांगी

Sat, 30 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
औंता में शुक्रवार को कलश यात्रा और मंगलाचरण आरती के साथ अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका गौरी गौरांगी की कथा की शुरुआत हुई। हाथी-घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कोठरी गंगा घाट से जल लेकर सीधे औंता स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहंचा गया। फिर हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कथा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान गौरी गौरांगी जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा निर्भय प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जो भगवान श्री राम या श्री कृष्ण का दास है वही सुखी है। बाकी कोई सुखी नहीं है। जीवन भर लोग बेचैन हैं। संतोष होना जरूरी है।
मौके पर आयोजक ब्लॉक प्रमुख उरुवा आरती पप्पू गौतम, मुख्य यजमान हीरा प्रसाद गौतम और कांती देवी, रामदास महाराज, मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह, भोला गौतम, रज्जन गौतम, मनीष पांडेय और अवनीश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें