मंसूराबाद में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास से आशीर्वाद लेते आस्थावान एवं श्रोतागण।
- फोटो : पेट्रोल पंप पर पिस्ताैल दिखाकर सेल्समैन से लूट लिए 7260 रुपये
श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, अपितु जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बातें कथावाचिका शास्त्री शाकांभरी द्विवेदी ने कही। वे स्थानीय बाजार में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को उपस्थित श्रोताओं को भागवत महात्म्य प्रसंग की कथा सुना रहीं थी। कथा व्यास ने इसके बाद गोकर्ण उपाख्यान का विस्तार से वर्णन किया। कथा के मुख्य यजमान शीतला प्रसाद सोनी व मथुरा प्रसाद सोनी ने उपस्थित कथा में श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कथा श्रोताओं में निर्मला देवी, उषा देवी, सूरज सोनी, अंशू सोनी, राहुल सोनी आदि रहे।